एचएमपीवी वायरस का मुंबई में दस्तक, एक मामला सामने आया
मुंबई। चीन में कहर बरपा रहा एचएमपीवी वायरस ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। देशभर में अब तक इसके 8 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं और यह वायरस नागपुर के बाद अब मुंबई में भी दस्तक दे चुका है। यूँ तो एचएमपीवी वायरस देश में पहले ही प्रवेश कर चुका था। लेकिन अब यह वायरस मुंबई में भी प्रवेश कर चुका है। दरअसल मुंबई में एचएमपीवी वायरस से पीड़ित एक मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि 6 महीने का एक बच्चा इस वायरस से संक्रमित है। वहीं, बच्चे का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को नागपुर में एक 7 वर्षीय लड़के और एक 13 वर्षीय लड़की के एचएमपीवी से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। बहरहाल मुंबई में इस वायरस ने दस्तक ने महानगरपालिका की नींद उड़ा दी है।

सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूत शुरुआत, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 19 मई तक ट्रांसफर के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
भोपाल मेट्रो पर नया विवाद: कब्रों के नीचे से गुजरने पर वक्फ बोर्ड की आपत्ति
पंजाब में फिर धमाका: जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट
बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर Anupam Kher का रिएक्शन, बोले- ‘भाई मैंने आपका…’