एमपी: वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, ए साई मनोहर एडीजी साइबर सेल नियुक्त
इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 4 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों में ए साई मनोहर, मीनाक्षी शर्मा, मनीष शंकर शर्मा और डीपी गुप्ता शामिल हैं। इनमें से डीपी गुप्ता पहले से ही विवादों में रहे हैं और उन्हें पहले परिवहन आयुक्त के पद से हटाया जा चुका है।
अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी

नीचे दी गई तालिका में अधिकारियों के नाम और उन्हें दी गई नई जिम्मेदारियों का विवरण दिया गया है:-
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
ए साई मनोहर - एडीजी साइबर
मीनाक्षी शर्मा - विशेष कार्य अधिकारी, एमपी भवन, दिल्ली
मनीष शंकर शर्मा - एडीजी रेलवे पुलिस मुख्यालय
डीपी गुप्ता - एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग, पीएचक्यू
डीपी गुप्ता क्यों विवादों में घिरे?
इन अफसरों में सबसे ज्यादा विवादों में डीपी गुप्ता रहे हैं। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त छापों और विवादों के बीच 2 जनवरी को सरकार ने उन्हें परिवहन आयुक्त के पद से हटाकर वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया था। उस समय उनकी जगह एडीजी विवेक शर्मा को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। अब करीब एक महीने बाद डीपी गुप्ता को एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, सहकारिता धोखाधड़ी और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी दी गई है।

क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप
पलक्कड़ में कांग्रेस की जीत, पिशारोडी के सिर सजा जीत का ताज
बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड