यूपी में स्वास्थ्य विभाग में 11 चिकित्सा अफसरों के तबादले, नई जिम्मेदारी सौंपी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तबादलों के क्रम में अलग-अलग जिलों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात अधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अलावा कुछ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. सुरेश कुमार को सीतापुर जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। तबादलों के क्रम में 8 अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार सिंह को इटावा जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। जबकि डॉ. राजीव निगम को बस्ती का नया मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह बरेली के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार को सीतापुर का मुख्य चिकित्साधिकारी और मुरादाबाद के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे को मुख्य चिकित्साधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है।
इसी क्रम में फिरोजाबाद में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. नरेंद्र कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। मैनपुरी के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह को बांदा जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर और बिजनौर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार बालियान को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या बनाया गया है।
इसके अलावा इटावा जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉक्टर गीताराम का संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ के पद पर तबादला कर दिया गया है। बस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ. रामशंकर दुबे को वरिष्ठ परामर्शदाता मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय प्रयागराज के पद की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ऐसे ही बांदा जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बदायूं के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह