MP सरकार की सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में मिलेगा 1300 रुपये प्रति क्विंटल
मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि भावांतर योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 1300 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार ने आज सोयाबीन का मॉडल रेट भी घोषित कर दिया है, जो 4000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि किसानों से किए गए कमिटमेंट के अनुरूप है और अब इसे पूरा किया जा रहा है।
डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 13 नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसानों के खातों में यह राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भावांतर योजना पर सवाल उठाए थे, यह कदम उनके लिए स्पष्ट जवाब है। सरकार किसानों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि धन की कोई कमी न हो।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की और लिखा कि सोयाबीन उत्पादक किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ दिलाने के लिए उन्हें अलग से 1300 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। यह राशि किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
ग्वालियर में लूट का ड्रामा बेनकाब: खुद फरियादी महिला ही निकली वारदात की मास्टरमाइंड