धान खरीदी में बड़ा बदलाव! 'तुंहर टोकन ऐप' 24x7 उपलब्ध, अब जब चाहें तब काटें टोकन, जानें नई प्रक्रिया
रायपुर : से किसानों के हित में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि तुंहर टोकन ऐप अब पूरे 24 घंटे, यानी 24×7 उपलब्ध रहेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि धान खरीदी को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अहम निर्णय लिया गया है। अब किसानों को टोकन बुक करने के लिए किसी तय समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसान दिन हो या रात, अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी तुंहर टोकन ऐप के जरिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे तकनीकी दबाव, समय की पाबंदी और अनावश्यक भीड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी।
सरकार के इस निर्णय के तहत किसानों को आगामी 20 दिनों तक, यानी 13 जनवरी तक अग्रिम टोकन लेने की सुविधा दी गई है। इससे किसान पहले से ही अपनी धान विक्रय की योजना बना सकेंगे और खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। यह कदम खासतौर पर उन किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिन्हें पहले समय सीमा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इसके साथ ही राज्य सरकार ने छोटे और लघु किसानों को भी बड़ी राहत दी है। 2 एकड़ या उससे कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। यह फैसला छोटे किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की