मप्र के पूर्व गृहमंत्री ने बलात्कार आरोपी दाती बाबा का किया भव्य स्वागत
ग्वालियर। बलात्कार के आरोपी बहुचर्चित दाती बाबा का मप्र के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया. दाती महाराज मिश्रा के गृहनगर डबरा में बनवाए गए नवगृह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे है। डॉ मिश्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर बलात्कार के आरोपी बाबा के साथ अपनी तस्वीरें सगर्व पोस्ट की हैं। आपको बता दें कि दाती महाराज बलात्कार मामले में दोषमुक्त नहीं हुए हैं।
वर्तमान स्थिति (फरवरी 2026 तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार):
यह मामला 2016-2018 का है, जिसमें एक पूर्व शिष्या ने दाती महाराज (मदनलाल राजस्थानी) पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध और धमकी देने के आरोप लगाए थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2018 में जांच CBI को सौंप दी थी।सितंबर 2024 में साकेत कोर्ट (दिल्ली) ने दाती महाराज और उनके दो भाइयों (अशोक और अर्जुन) के खिलाफ आरोप तय (charges framed) कर दिए थे। इसमें IPC की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 506 (आपराधिक धमकी) आदि शामिल हैं।कोर्ट ने एक भाई (अनिल) को आरोपों से मुक्त किया, लेकिन दाती महाराज और बाकी दो पर मुकदमा चल रहा है।आरोप तय होने के बाद उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और ट्रायल की मांग की। इस मामले में बाबाजी लंबे समय तक भूमिगत भी रहे। लेकिन बाद में जमानत मिलने पर फिर प्रकट हो गए।आसाराम बापू की तरह वे भी सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले बाबा हैं। कहते हैं कि वे शनि के उपासक हैं। डॉ मिश्रा ने देश के तमाम बाबाओं, कथावाचकों और नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प