मंडे टेस्ट में दमखम नहीं दिखा सकी ‘वध 2’, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का क्या रहा हाल? जानें कलेक्शन
हालिया रिलीज फिल्म ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं। वहीं कई हफ्तों से ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में मौजूद हैं। क्या बॉक्स ऑफिस के मंडे टेस्ट में यह फिल्में पास हुईं? अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकी। जानिए, मंडे बॉक्स ऑफिस ऑफिस रिपोर्ट?
सोमवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने 31 लाख रुपये कमाए थे। वहीं रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई थी। लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.66 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
‘भाबी जी घर पर हैं’ का खेल हुआ खत्म
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ की कमाई भी सोमवार को लाखों में सिमट कर रह गई। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 15 लाख रुपये कमाए, जबकि रविवार को फिल्म ने 32 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 1.02 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी है।
‘मर्दानी 3’ ने ग्यारहवें दिन कितना कमाया?
फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने ग्यारहवें दिन यानी सोमवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि दसवें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 37.05 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की यह फिल्म वीकएंड पर तो अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। लेकिन सोमवार को इसके कलेक्शन में भी गिरावट दिखी।
‘बॉर्डर 2’ के लिए कैसा रहा सोमवार?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 18 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इसने 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि रविवार को यह फिल्म 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 311.60 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म काे लेकर दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बरकरार है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प