दबिश के दौरान दर्दनाक हादसा, दरोगा की मौत
गोरखपुर| पुलिस टीम की स्कार्पियो बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र से दबिश देकर लौट रही टीम की गाड़ी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वरिष्ठ उप निरीक्षक और एक महिला दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई करने कुशीनगर गई थी। लौटते समय सुबह करीब साढ़े छह बजे कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र से गोरखपुर की ओर आ रही स्कार्पियो श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया।सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।हादसे में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर