IND vs PAK: क्या हार के बाद हाथ मिलाने का इंतजार करते रह गए पाकिस्तानी खिलाड़ी? शाहीन-उस्मान का वीडियो वायरल
भारत ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर एक बार फिर दबदबा कायम किया। मैदान पर भारत का प्रदर्शन चर्चा में रहा, लेकिन मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में पाकिस्तान की अंतिम बल्लेबाजी जोड़ी शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक, भारतीय खिलाड़ियों की ओर देखते नजर आते हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम से हाथ मिलाने का इंतजार कर रहे थे।वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने और एक-दूसरे को बधाई देने में व्यस्त थे, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी कुछ सेकंड तक वहीं ठहरे रहे और फिर पवेलियन की ओर लौट गए। हालांकि, यह स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है कि वे खासतौर पर हैंडशेक के लिए ही रुके थे या किसी और कारण से।
'नो-हैंडशेक' नीति क्या है?
भारत ने 2025 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट औमें नो-हैंडशेक नीति अपनाई हुई है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। पाकिस्तान का दोहरा चेहरा तब उजागर हुआ, जब वह एक तरफ आतंकियों को पनाह देता नजर आया और दूसरी तरफ भारत से हाथ भी मिलाना चाहा। हालांकि, हाथ न मिलाने की नीति केवल क्रिकेट और कबड्डी तक सीमित है। हॉकी और टेनिस जैसे अन्य खेलों में दोनों देशों के खिलाड़ी पारंपरिक खेल भावना का पालन करते हुए हाथ मिलाते रहे हैं।
टॉस से लेकर अंत तक बना रहा रुख
मैच के दौरान भी यह रुख साफ दिखा। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ। मुकाबले के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीम से हाथ नहीं मिलाया। कोलंबो में भारत की एकतरफा जीत ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं, लेकिन मैच के बाद का यह वीडियो नई बहस छेड़ गया है। क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी वाकई हैंडशेक का इंतजार कर रहे थे या यह सिर्फ एक गलतफहमी थी, यह स्पष्ट नहीं है।

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर