अंगूठे पर है क्रॉस या सितारे का निशान, तो हो जाएं सावधान! हल्के में न लें इसे, जानें क्या होते हैं परिणाम
सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और उस पर बने चिह्नों के शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है. कुछ लोगों के हाथ के अंगुठे पर क्रॉस और सितारे का निशान बना होता है, यह क्रॉस सितारे की तरह का भी हो सकता है. अब बहुत से लोगों का मानना है कि अंगूठे पर क्रॉस या सितारे का निशान शुभ होता है तो कोई कहता है कि यह बहुत अशुभ होता है. ऐसे में आम व्यक्ति असमंजस में पड़ जाता है कि उसके दाएं या बाएं हाथ के अंगूठे पर बना क्रॉस या सितारे का निशान शुभ है या अशुभ है. अगर आपक अंगूठे पर भी ऐसा निशान बना है तो इसे हल्के में न लें. सामुद्रिक शास्त्र में इसके अपने ही लाभ और हानि हैं.
अंगूठे पर क्रॉस और सितारे का महत्व
ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के विशेषज्ञ राजीव कौशिक के अनुसार, अंगूठे पर क्रॉस और सितारे का निशान शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल देने वाले होते हैं. यह लोगों को धनवान बना सकता है तो प्रेम संबंधों के लिए खतरा भी पैदा करता है. सबसे पहले बात करते हैं इसके अशुभ प्रभावों के बारे में.
अंगूठे पर क्रॉस और सितारे के निशान का अशुभ प्रभाव
यदि आपके अंगूठे पर सितारे का निशान है तो आपको अपने दांपत्य जीवन या लव लाइफ को लेकर सतर्क रहना चाहिए. इन लोगों का वैवाहिक जीवन काफी संघर्षपूर्ण या समस्याग्रस्त हो सकता है. विवाह में काफी परेशानियां होती हैं. पत्नी और बच्चों के साथ इनके संबंध खराब रहते हैं. इनका परिवार के साथ सामंजस्य सही से नहीं रहता है.
जिन लोगों के अंगूठे पर क्रॉस का निशान होता है, उनके लिए यह बहुत ही अशुभ होता है. यह असफलता को दिखाने वाला होता है. क्रॉस की वजह से आपके जीवन में शुक्र के सही शुभता प्रदान करने वाले गुणों को कम कर देगा. क्रॉस की वजह से आपके सुख, समृद्धि, रोमांस, ग्लैमर, सौंदर्य, भौतिक सुविधाओं में कमी हो सकती है.
यदि आपके हाथ में अंगूठे के नीचे का शुक्र पर्वत नीच का है या दबा हुआ है तो ऐसे में क्रॉस का निशान आपके लिए अधिक असफलता देने वाला होगा. मंगल भी प्रभावित है तो ऐसे व्यक्ति क्रोधी हो सकते हैं. यह क्रॉस आपके मंगल पर भी बुरा असर डालता है.
क्रॉस निशान वाले लोग जुआ, सट्टा, शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो उनको हानि हो सकती है. संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ता है.
सितारे के निशान का शुभ प्रभाव
यदि आपके अंगूठे पर सितारे का निशान है तो वह आपके बिजनेस के लिए अच्छा है.
आप जो भी बिजनेस करते हैं, उसमें आपको अपार सफलता प्राप्त होगी.
काम में आपको उन्नति मिलेगी.
सितारे का निशान आपको धन लाभ कराता है.
सितारे की वजह से आपके शुक्र के गुणों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी.
कला, संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी.
ऐशोआराम पर धन खर्च करेंगे.
ऐसे लोगों में धन कमाने की लालसा बढ़ती है.

बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म