MP में दर्दनाक हादसे: डिंडौरी में ट्रक की चपेट, देवास में कार पेड़ से टकराई, 8 मृत
डिंडौरी/देवास: मध्य प्रदेश के डिंडौरी और देवास में भीषण सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई. डिंडौरी में शनिवार रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े 6 लोगों को चपेट में ले लिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. दूसरा हादसा देवास में हुआ, जहां इंदौर-भोपाल मार्ग के नेवरी फाटा के निकट बीती देर रात अनियंत्रित होकर कार अचानक पेड़ से टकरा गई. बीच सड़क में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 4 युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत गई औ रएक युवक गंभीर घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, डिंडौरी में जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि, पिकअप वाहन सवार लोग शनिवार को सिलियारी गांव में चौक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस गांग लौट रहे थे. तभी किकरा तालाब गांव के पास उनके वाहन का टायर पंचर हो गया. ड्राइवर पंचर सुधार ही रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े ग्रामीणों को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, घटना देवास से गुजरने वाले इंदौर-भोपाल मार्ग के सोनकच्छ विधानसभा के नेवरी फाटा पर हुई. सड़क हादसे में ग्राम दुधलाई के 2 सगे भाई प्रदीप धाकड़ और सुभाम धाकड, ग्राम गुनाई से मोहित धाकड की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया. उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी. हादसे के चलते सड़क पर लंबा जाम भी लग गया जिसे पुलिस ने आकर खुलवाया.
जैसे ही इस सड़क हादसे को सड़क से गुजर रहे लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही क्षेत्र के नेवरी फाटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू शुरू करते हुए बड़ी मशक्कत के बाद कार से 3 शवों और एक घायल को सुरक्षित निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना करवाया. बीच सड़क पर कार के फैले परखच्चे को ट्रैक्टर की मदद से हटवाते हुए लगे लंबे जाम को खुलवाया.

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना