एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, दोनों पैरों में लगी गोली के बाद गिरफ्तारी
मिर्जापुर|मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के दूसरे आरोपी पुलिस बिंद उर्फ इंद्रासन को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दूसरे आरोपी की तलाश में लगी थी। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह को सूचना मिली कि आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में छिपा हुआ है। पुलिस टीम वहां पहुंची। तब वह वहां से भागने लगा।
भागते हुए आरोपी चंद्र दीपा के पास पुल पार करके खेत में पहुंचा। वहां पर पुलिस टीम को देख फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग किया, जिसमें हत्यारोपी इंद्रासन उर्फ पुलिस बिंद के दोनों पैर में गोली लगी। उसको मंडलीय अस्पताल लाया गया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और खोखा मिला है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना