रूसी मिलिट्री प्लेन क्रैश में 74 की मौत
मॉस्को । रूस में हुए प्लेन क्रैश में 74 लोग मारे गए। बेलगोरोद इलाके में हुए इस क्रैश में मारे गए लोगों 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। क्रैश के कई घंटे बाद रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई। यूक्रेन ने अपने ही नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। इन्हें कैदियों की अदला-बदली के समझौते के तहत बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। यह आतंकी हमला है।
दूसरी तरफ, यूक्रेन ने कहा- यह रूस की साजिश हो सकती है। हमने अपनी मिलिट्री टीम मौके पर भेजी है। जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे। हादसा पश्चिमी बेलगोरोद क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ। गवर्नर वाएशेलव ग्लाडकोव ने हादसे की पुष्टि की।
यह रूस का आईएल-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। आरटी इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन आईएल-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।

सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट