सूडान की राजधानी खार्तूम में हवाई हमले में कम से कम 23 नागरिक की मौत
खार्तूम। सूडान के दक्षिणी खार्तूम के एक मुख्य बाजार में हवाई हमले में कम से कम 23 नागरिक मारे गए और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय स्वयंसेवक और गैर-सरकारी समूहों ने यह जानकारी दी।
यह घटना तब हुई जब युद्धक विमानों ने शनिवार दोपहर खार्तूम में अल-सूक अल-मरकजी (केंद्रीय बाजार) पर बमबारी की।
बयान में कहा गया, “घायलों को इलाज के लिए बशीर, एलराज़ी और अलराकी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। कुछ की हालत गंभीर है।”
सैन्य सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) ने 26 सितंबर को राजधानी खार्तूम में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के खिलाफ एक महत्वपूर्ण आक्रमण शुरू किया, जो शहर पर नियंत्रण हासिल करने के लिए महीनों में इसका सबसे महत्वपूर्ण प्रयास था।
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के नवीनतम अनुमान के अनुसार, 15 अप्रैल, 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच हिंसक संघर्ष में उलझा हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 20 हजार मौतें, हजारों घायल और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का आदेश