चाड के सैन्य अड्डे पर हमला, 40 सैनिकों की मौत
डाकार । चाड के पश्चिम में एक सैन्य अड्डे पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमले में 40 सैनिकों की मौत हुई है। देश के राष्ट्रपति महामत डेबी इटनो ने सोमवार सुबह सैन्य बेस का दौरा किया और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। चाड लंबे समय से अपने पश्चिम में नाइजीरिया की सीमा के पास विद्रोह से जूझ रहा है। इसके पहले जून में राजधानी एन जामेना में एक सैन्य गोला-बारूद डिपो में विस्फोट के बाद आग लगने से 9 लोग मारे गए थे और 40 से अधिक घायल हो गए थे। इस साल मार्च में हुए एक हमले में सरकार ने अतिवादी इस्लामी संगठन बोको हराम को दोषी ठहराया था, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई थी।
चरमपंथी समूह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू
चाड की सेना ने 2020 में चरमपंथी समूह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया था। कुछ सालों की शांति के बाद चाड में हिंसा की आशंका फिर से पैदा हो गई है। चाड में पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ बोको हराम ने एक दशक से भी अधिक समय पहले विद्रोह शुरू किया था। यह संगठन नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता है। अब तक इस संगठन की गतिविधियां कैमरून, नाइजर और चाड समेत पश्चिम अफ्रीका तक फैल गई हैं।

‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन