जल्द पूरा करें शत-प्रतिशत मैपिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा ने मंगलवार को प्रदेश के सभी 55 जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य की समीक्षा की और उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी। इसके साथ ही जल्द से जल्द शत प्रतिशत मैपिंग और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, यह सुनिश्चित करें।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि एसआईआर के बारे में मतदाताओं को जागरूक करें। बीएलए और वालेंटियर्श का सहयोग लें। गणना पत्रकों को जल्द से जल्द संग्रहित करें। नो मैपिंग और असंकलित गणना पत्रक (UEF) को कम करने का पूरा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं छूटना चाहिए। बैठक के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र राम प्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रेंज रोवर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, मामले में भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार
असम में मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 20 लोगों की मौत से शोक
SC वोटर्स पर BJP की नजर, समरसता संकल्प यात्रा से बनाएगी पैठ
एनसीपी के एक होने की चर्चा के बीच सुप्रिया सुले ने कही बड़ी बात, अजित पवार का किया जिक्र
धरती के नीचे चींटियों का शहर, सुरंगों और कमरों का अनोखा जाल
‘आवारा पागल दीवाना 2’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार, सुनील शेट्टी ने बताई शूटिंग की टाइमलाइन