लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
लद्दाख । लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर इस महीने लेह में दो दिन लगातार प्रदर्शन हुए थे। लद्दाख के सोशल वर्कर सोनम वांगचुक ने मंगलवार को कहा कि वे इन मांगों के समर्थन में अनशन करने पर अगले हफ्ते फैसला करेंगे। वांगचुक मंगलवार से अनशन करने वाले थे, लेकिन 19 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद वे अब नतीजों के इंतजार में हैं। वांगचुक ने कहा कि वे केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। 26 फरवरी को हमने लेह में सभा बुलाई है। हम यहां या तो केंद्र सरकार को धन्यवाद देंगे या फिर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Jabalpur में तीन वर्षों में 22 हजार से अधिक टीबी मरीज दर्ज
Banaras Hindu University में कैंपस प्लेसमेंट का दायरा बढ़ा
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पुडुचेरी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं
Uttar Pradesh में बीएसपी विधायक के आवास पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई