लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले इलेक्शन कमीशन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले इलेक्शन कमीशन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के चुनावों में मतदाताओं ने कई रिकॉर्ड कायम किय हैं। सीईसी ने कहा कि इस बार महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर वोटिंग की है।सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस बार 31 करोड़ महिलाओं ने वोटिंग की है, जो पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि घर से ही वोटिंग करने का भी रिकॉर्ड बना है।सीईसी ने कहा कि भारत ने लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ 20 लाख महिलाओं सहित 64 करोड़ 20 मतदाताओं के भाग लेने के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।यह आंकड़ा G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।सीईसी ने कहा कि चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक काम के कारण इस बार कम पुनर्मतदान सुनिश्चित हुआ। हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में थे।लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि यह उन आम चुनावों में से एक है, जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी। इसके लिए दो साल की तैयारी की जरूरत थी। सीईसी ने इसी के साथ कहा कि हमने काउंटिंग के लिए भी पूरी तैयारी कर रखी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
नरेंद्र मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले— राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर
गोपालगंज में प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बोली– रिहाई तक नहीं उतरूंगी
कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
ट्रंप की रूसी तेल छूट पर भारत का दो टूक जवाब- हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं