जोस बटलर और लियाम की बदौलत जीता इंग्लैंड....
नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज को धूल चटाने के बाद इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच में मेहमान टीम को 21 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी प्लेयर बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम सिर्फ 167 रन बना सकी।
इंग्लैंड की इस जीत में जोस बटलर सबसे बड़े हीरो साबित हुए। जोस ने 96 रनों की पारी खेली। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक उपलब्धि भी हासिल की।
नाइंटीज का शिकार हुए बटलर
दरअसल, जोस बटलर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। जोस बटलर 59 गेंद पर 96 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे। वह इंग्लैंड के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

हनुमान जयंती 2 अप्रैल: ये खास उपाय करेंगे हर संकट का अंत
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी