नवरात्रि में सोने का उछाल, निवेशकों के लिए अहम अपडेट
व्यापार: नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर में सोने-चांदी के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है, जिसका असर सीधा बाजार पर पड़ा है. मंगलवार यानी 23 सितंबर को सोने के भाव में करीब 100 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं.
इस समय उत्तर भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. वहीं मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में भी यही कीमत देखने को मिल रही है. चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 1,38,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो बीते महीनों की तुलना में काफी ऊंची है.
क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमत?
सोने-चांदी के भाव में आई इस तेजी का सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में आया बदलाव है. ग्लोबस स्तर पर तनाव के बीच लोग गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसी परिस्थियों में सोना-चांदी सुरक्षित विकल्प के तौर पर माना जाता है. दूसरा बड़ा कारण है निवेशकों और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी. एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में सोने में निवेश बढ़ रहा है और कई देशों के सेंट्रल बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं. इससे बाजार में मांग बढ़ गई है और कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं. वहीं भारत में फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है जिस कारण भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है.
क्या करें आम निवेशक?
त्योहारों के सीजन में अक्सर सोने की कीमतें बढ़ती हैं, और यह ट्रेंड इस बार भी साफ दिखाई दे रहा है. अगर आप निवेश के उद्देश्य से सोना खरीदना चाहते हैं, तो सोच-समझ कर शुरुआत करनी चाहिए. वहीं, शादी या अन्य जरूरी खरीदारी के लिए अगर सोना लेना है, तो बाजार पर नजर बनाए रखें क्योंकि थोड़ी गिरावट आने पर आपको बेहतर डील मिल सकती है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी