बालको, कोरबा में उद्यमिता प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों का औद्योगिक भ्रमण
बालको, कोरबा | वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बालको, कोरबा में आयोजित 18 दिवसीय कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण (इंडस्ट्रियल विज़िट) कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को व्यवसाय की व्यवहारिक बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें वास्तविक उद्यम संचालन का अनुभव प्रदान करना था।छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र के नेतृत्वकर्ता एवं शिक्षा नवाचार के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से प्रतिभागियों को व्यवसाय के व्यवहारिक गुण सीखने का अवसर मिलता है, जिससे वे भविष्य में आत्मविश्वास के साथ अपना उद्यम स्थापित कर सकें। प्रतिभागियों ने भी इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें वास्तविक उद्यम संचालन की स्पष्ट समझ मिली है।कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को खाद्य प्रस्करण, कंस्ट्रक्शन, हस्तकला एवं लघु उद्योग इकाइयों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन, ग्राहक संवाद तथा वित्तीय लेखा-जोखा की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उद्यम संचालकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार छोटे स्तर से शुरू कर व्यवसाय को सफल बनाया जा सकता है।इस अवसर पर प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि किसी भी उद्यम की सफलता के लिए ग्राहक संतुष्टि, सही वित्तीय प्रबंधन, बाजार की मांग का अध्ययन तथा टीम वर्क अत्यंत आवश्यक है। युवाओं ने इकाइयों में उपयोग होने वाली मशीनरी, कार्यप्रवाह और विपणन रणनीतियों को देखकर उत्साह व्यक्त किया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर अपने संदेह दूर किए।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। कार्यक्रम के समन्वक देवेन्द्र साबले, प्रशिक्षक भानु दास एवं रजनी देवांगन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण के बाद कई प्रतिभागी अपने स्वयं के उद्यम स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?