ब्रिटिश जेल से बाहर आए जूलियन असांजे
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनका ब्रिटिश जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, वे अमेरिका के साथ समझौते के तहत आरोप काबूल करने को तैयार हो गए हैं। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया। अब उनके वापस अपने वतन ऑस्ट्रेलिया लौटने का रास्ता भी साफ हो गया है।रिपोर्ट में दावा किया गया कि असांजे अमेरिकी अदालत में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का आरोप मानने को तैयार हो गए हैं। इसके बदले उन्होंने अपनी रिहाई की मांग की थी। ऐसे में कोर्ट में अपना जुर्म कबूल करते ही वर्षों पुराने कानूनी ड्रामे पर भी ब्रेक लग गया। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेज के मुताबिक, असांजे राष्ट्रीय रक्षा से जुड़ी जानकारी पाने और उसे फैलाने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे। असांजे अब तक ब्रिटेन में हिरासत में थे।विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार दावा किया कि जूलियन असांजे अब आजाद हैं। उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। वे स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह अमेरिका पहुंच सकते हैं।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा