फोन-पे से अब यूएई में यूपीआई भुगतान कर सकेंगे
नई दिल्ली । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर जाने वाले वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोन-पे ऐप के उपयोगकर्ता अब मशरेक के नियो-पे टर्मिनल पर यूपीआई का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं। फोन-पे ने बयान में कहा कि लेनदेन को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) द्वारा सरल बनाया जाएगा। खाते से कटौती (डेबिट) भारतीय रुपये में होगी, जो मुद्रा की विनिमय दर दिखाएगा। नियो-पे टर्मिनल खुदरा दुकानों, रेस्तरां के साथ-साथ पर्यटक और छुट्टियां बिताने के स्थलों पर उपलब्ध है। फोन-पे के अंतरराष्ट्रीय भुगतान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साझेदारी के साथ ग्राहक अब आसानी से यूपीआई के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं। डिजिटल भुगतान को सक्षम करना न केवल सुविधा के लिए फोन-पे की प्रतिबद्धता दर्शाता है, बल्कि आज के यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को भी पूरा करता है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक