पुलिस स्टेशन को उड़ाने की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए आतंकी
रूस में सुरक्षाबलों ने बड़े आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. आईएसआईएस के आतंकियों ने मॉस्को में बड़ी आतंकी साजिश रची थी. आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन को उड़ाने की योजना बनाई थी. इसके लिए एक कार और गैस सिलेंडर खरीदा. इसके बाद आतंकियों ने बम तैयार करना शुरू किया. आतंकियों की साजिश की भनक लगते ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की. इस दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में हमले को अंजाम देने जा रहे आतंकी मारे गए.
इससे पहले एक अन्य मामले में सुरक्षाबलों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को बताया था कि उसने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या की यूक्रेनी साजिश में शामिल होने के आरोप में 4 संदिग्धों को अरेस्ट किया है. पिछले हफ्ते रूस में एक जनरल की हत्या कर दी गई थी.
एफएसबी ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि उसने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 4 रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. हमलों के संदिग्ध आरोपी रिमोट कंट्रोल कार बम से वरिष्ठ अधिकारियों में से एक को मारने की साजिश रच रहे थे. इसके साथ ही एक अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारी भी इनके निशाने पर था.
अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. एक वीडियो भी जारी किया. इसमें संदिग्धों की गिरफ्तारी और पूछताछ को दिखाया गया है. हालांकि इनके नाम नहीं बताए गए हैं. बता दें कि 17 दिसंबर को लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रखे बम में विस्फोट से हत्या कर दी गई थी.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात