प्रधानमंत्री मोदी करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह के शुरु में पश्चिम बंगाल के दौरे में रहने वाले हैं। जानकारी अनुसार पीएम मोदी 1 और 2 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आराम बाग और कृष्णानगर का दौरा भी करेंगे। यह इलाका पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आता है। एक अन्य जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 6 मार्च को बारासात जाएंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में संदेशखाली घटना होने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल दौरे को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में खबर पीएम मोदी के दौरा कार्यक्रम की खबर आई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा एक तरह से लोकसभा चुनावों का शंखनाद होगा। इसी के साथ एक बार फिर बंगाल में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कमर कसते नजर आएंगे। भाजपा ने पार्टी स्तर पर लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने के लिए अभियान चलाया हुआ है, ऐसे में पीएम मोदी इसे मजबूती प्रदान करते नजर आएंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव