शो 'पॉकेट में आसमान' का प्रोमो हुआ जारी
स्टार प्लस ने अपने नए शो 'पॉकेट में आसमान' का नया प्रोमो जारी किया है। शो में अभिका मालाकार और फरमान हैदर लीड रोल में नजर आएंगे। जहां अभिका इसमें रुद्राणी (रानी) तो फरमान इसमें दिग्विजय का किरदार निभाते नजर आएंगे। शो के पहले प्रोमो से कहानी का अंदाजा जा सकता है।
'पॉकेट में आसमान' की कहानी एक युवा गर्भवती महिला की है, जो अपने निजी जीवन की जिम्मेदारियों को संतुलित करते हुए डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है। हालांकि, इस फैसले में उसे अपने पति के कारण बहुत सी रुकावटों का सामना करना पड़ता है।
प्रोमो में दिखाया गया है कि किस तरह रानी गर्भावस्था के दौरान मेडिकल का पेपर देने जाती है। इस दौरान उन्हें कॉलेज और घर दोनों जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके पति दिग्विजय उनके फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन एक शर्त रखते हैं कि उन्हें या तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा या बच्चे पर। वह अपने पति से वादा करती है कि वे दोनों चीजें सही तरीके से पूरी करके दिखाएगी।
बॉयहुड प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित पॉकेट में आसमान जल्द ही प्रसारित होने वाला है। खबरों की मानें तो ये शो इसी महीने जनवरी में आ सकता है। शो के किरदार फरमान हैदर को इससे पहले आइना और सावी की सवारी में देखा जा चुका है। अभिका ने इससे पहले तोमदर रानी में देखा गया। इसके बाद अब में पॉकेट में आसमान शो में नजर आने वाली हैं।

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, सिर्फ औपचारिक दौरे पर नहीं गए हैं ट्रंप
तेल संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू
MSP बढ़ोतरी पर जीतू पटवारी बोले- किसानों को मिले कानूनी सुरक्षा
होर्मुज तनाव के बीच भारत की रणनीति: समुद्र के नीचे गज़ब का मेगा प्रोजेक्ट
बांग्लादेश में खसरे का कहर, मृतकों की संख्या 432 पहुंची, 60 हजार से ज्यादा संक्रमित
स्कूल सेवा आयोग के विकेंद्रीकरण का फैसला, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता