राहुल कर रहे गुमराह: शाह
अहमदाबाद/गुजरात। अमित शाह ने पलटवार कर कहा कि राहुल गांधी निराधार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस देश में 10 साल से भाजपा की सरकार चल रही है और दो बार पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुकी है। अगर भाजपा की मंशा आरक्षण को खत्म करने की होती तो अब तक हो चुकी होती। नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी भाई-बहनों को ये गारंटी दी है कि जब तक भाजपा है तब तक आरक्षण को कोई छू नहीं सकता।
शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा एससी/एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर हमला किया है। कर्नाटक में उनकी सरकार आई और चार प्रतिशत अल्पसंख्यक आरक्षण बनाया, किसका कोटा काट दिया गया? ओबीसी (आरक्षण) में कटौती की गई। आंध्र प्रदेश में उनकी सरकार आई, वहां भी उन्होंने पांच प्रतिशत अल्पसंख्यक आरक्षण किया। किसका कोटा काट दिया गया? ओबीसी (आरक्षण) में कटौती की गई। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े समाज का विरोध किया और आदिवासियों को न्याय दिलाने का काम कभी नहीं किया।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल
IRIS लावन को भारत में एंट्री क्यों मिली? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी