जल्द ही इंदौर में दौड़ेगी ‘डबल डेकर बसें’ ....
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में डबल डेकर बस का परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। एआइसीटीएसएल अब इस बस के नियमित संचालन पर विचार कर रहा है, और 9 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, एक बस को सीधे कंपनी से लेकर एआइसीटीएसएल द्वारा चलाने की योजना बनाई गई है।
इंदौर दर्शन के लिए चलाने की योजना
यह बस मुख्य रूप से इंदौर दर्शन के लिए चलाने की योजना है, और एआइसीटीएसएल किसी मध्यस्थ एजेंसी को शामिल किए बिना सीधे संचालन करने की सोच रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।
डबल डेकर बसों का परीक्षण रहा सफल
डबल डेकर बस का परीक्षण कुछ समय पहले शुरू किया गया था, जिसमें नगर निगम ने एक महीने तक ट्रायल रन कराने का निर्णय लिया था। परीक्षण सफल रहा है और इसे विभिन्न मार्गों पर चलाया गया, जहां पहचानी गई समस्याओं को हल कर दिया गया है। अब नए रूट तैयार किए गए हैं, जिन पर यह बस नगर भ्रमण के लिए भी चल सकेगी।

सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत