दुनिया के सबसे बड़े पालतू मगरमच्छ की मौत
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया में 18 फीट लंबे पालतू मगरमच्छ की मौत हो गई। यह दुनिया का सबसे बड़ा कैदी मगरमच्छ था। इसे कैसियस नाम दिया गया था। इंसानों की कैद में मौजूद सबसे बड़े मगरमच्छ का विश्व रेकॉर्ड कैसियस के नाम था। ऑस्ट्रेलियाई वन्य जीव अभ्यारण्य ने इस विशालकाय पालतू मगरमच्छ की मौत की पुष्टि की। कैसियस की उम्र 110 साल से ज़्यादा थी। मैरिनलैंड मेलानेशिया क्रोकोडाइल हैबिटेट ने बताया कि कैसियस का वजन एक टन से ज्यादा था और 15 अक्टूबर से ही उसकी सेहत में गिरावट आ रही थी। क्वींसलैंड के पर्यटक शहर केर्न्स के पास ग्रीन आइलैंड पर स्थित संगठन की एक पोस्ट के अनुसार, वह बहुत बूढ़ा था और माना जा रहा था कि वह जंगली मगरमच्छ से ज़्यादा उम्र तक जी रहा था। वन्य जीव अभ्यारण्य ने कहा, कैसियस की बहुत याद आएगी, लेकिन उसके प्रति हमारा प्यार और यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। समूह की वेबसाइट ने कहा कि वह 1987 से ही इस अभ्यारण्य में रह रहा था। उसे पड़ोसी उत्तरी क्षेत्र से लाया गया था, जहां मगरमच्छ इस क्षेत्र के पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कैसियस एक खारे पानी का मगरमच्छ था। उसके नाम कैद में दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब था। गिनीज के अनुसार, उसने फिलीपींस के मगरमच्छ लोलोंग की 2013 में मृत्यु के बाद यह खिताब जीता था, जिसकी लंबाई 20 फीट 3 इंच थी।

भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट