दिल्ली : ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग
दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक पैसेंजर ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। यह घटना चार बजकर 24 मिनट पर हुई है। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, आग ताज एक्सप्रेस के पार्सल कोच में लगी है। उसे ट्रेन के अन्य हिस्से से अलग कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, ट्रेन दिल्ली-आगरा के बीच चलती है। ट्रेन में आग ओखला रेलवे स्टेशन से पहले लगी है। आग लगने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है, क्योंकि कोच में बैठे यात्री दूसरे डिब्बों में चले गए थे या फिर उतर गए। रेलवे की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा