चंद्रयान-1 मिशन के निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का हुआ निधन
भारत के पहले चंद्रमा मिशन चंद्रयान -1 के मिशन निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनका किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उन्होंने तीन दशकों (1978 से 2014) अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ काम किया।इस दौरान वह अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए गए कई ऐतिहासिक मिशनों से जुड़े रहे और उनमें से उल्लेखनीय 2008 में लॉन्च किया गया चंद्रयान -1 था। यह भारत का पहला चंद्र मिशन था, जिसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की अभूतपूर्व खोज की थी। सेवानिवृत्ति के बाद, वह बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप टीम इंडस से जुड़े थे।

‘धुरंधर 2’ 200 करोड़ क्लब में शामिल, बॉक्स ऑफिस पर धमाल
वारिस पठान का बड़ा बयान – ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
बहन सारा अली खान भी साथ आईं नजर
खलनायक के रोल में फिर दिखेगा अर्जुन रामपाल का खतरनाक अवतार
ईद के मंच से ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला।
नौकरी के झांसे में फंसा भोपाल का युवक – म्यांमार में बनाया गया बंधक